Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप साजिश का पर्दाफाश: बालको चिमनी हादसे के गवाह को होटल में छिपाया, आरोपी के साथ धराया!
Home » शिक्षात्मक » शिक्षण » एमए अंग्रेजी में निकिता सिंह राजपूत ने मारी बाजी, विवि की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल कर कोरबा को किया गौरवान्वित

एमए अंग्रेजी में निकिता सिंह राजपूत ने मारी बाजी, विवि की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल कर कोरबा को किया गौरवान्वित

Share:

मेघावी छात्रा को कमला नेहरू महाविद्यालय ने किया सम्मानित ..

कोरबा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमए (अंग्रेजी) अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कोरबा की मेधावी छात्रा निकिता सिंह राजपूत ने शानदार सफलता हासिल की है। कमला नेहरू महाविद्यालय की छात्रा निकिता ने न केवल महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में भी सातवां स्थान अर्जित कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

निकिता सिंह राजपूत का गरिमापूर्ण सम्मान 

निकिता सिंह राजपूत शहर के गांधी चौक निवासी समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसर सिंह राजपूत एवं आरती सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कमला नेहरू महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. पांडेय, सचिव सुरेंद्र लाम्बा, सहसचिव उमेश लाम्बा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.एन. पांडेय, पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा, अरविंद साहू, अदाणी ग्रुप के पीआरओ अतुल गुप्ता, पत्रकार रवि पी. सिंह सहित भारी संख्या में प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हर्ष की लहर और मेघावी छात्रा का लक्ष्य 

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर और शहर के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए निकिता ने बताया कि नियमित अध्ययन और सही समय प्रबंधन ही उनकी इस उपलब्धि का आधार है। उनका लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध (Research) और शिक्षण कार्य से जुड़कर समाज की सेवा करना है।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ,  प्राध्यापकगण और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निकिता को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

।।।

Leave a Comment