Latest News
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर: जानिए 11वीं सदी के नारायणपाल विष्णु मंदिर का इतिहास, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला
Home » खेल » T20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत बना विश्व विजेता, बुमराह को बताया ‘नेशनल ट्रेजर’

T20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत बना विश्व विजेता, बुमराह को बताया ‘नेशनल ट्रेजर’

Share:

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत का ‘अनमोल रत्न’ करार दिया।

‘नेशनल ट्रेजर’ हैं जसप्रीत बुमराह: सूर्या

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह (Post Match Presentation) के दौरान कप्तान सूर्या भावुक नजर आए। उन्होंने टीम की जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत को दिया, लेकिन विशेष रूप से जसप्रीत बुमराह की तारीफ की। सूर्या ने कहा:

“जसप्रीत बुमराह एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं। मैं उन्हें ‘नेशनल ट्रेजर’ (राष्ट्रीय धरोहर) कह सकता हूँ। वह जानते हैं कि मैदान पर क्या और कैसे करना है। वह इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे।”

रोहित शर्मा और जय शाह को दिया श्रेय

अपनी कप्तानी के सफर को याद करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि यह एक लंबा और यादगार सफर रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 वर्ल्ड कप के बाद तत्कालीन बीसीसीआई सचिव जय शाह और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर जो भरोसा जताया था, आज वह सफल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि दोबारा इसी मैदान पर विश्व कप जीतना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

96 रनों की एकतरफा जीत

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को खेल के हर विभाग में मात दी। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को टिकने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को सस्ते में समेट कर 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।


।।।

Leave a Comment

latest news