Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » Uncategorized » होली पर त्वचा और बालों की सुरक्षा: त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय की सलाह

होली पर त्वचा और बालों की सुरक्षा: त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय की सलाह

Share:

कोरबा। होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन आधुनिक समय में इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक रंग हमारी त्वचा, बालों और आँखों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने ने सुरक्षित होली मनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं।

होली से पहले और खेलते समय सावधानियां:

  • त्वचा को करें हाइड्रेट: होली से एक दिन पहले त्वचा पर अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाएं। हाइड्रेटेड त्वचा रंगों के दुष्प्रभाव से कम प्रभावित होती है।

  • तेल का सुरक्षा कवच: होली खेलने से पहले बालों में नारियल तेल और शरीर पर बेबी ऑयल जरूर लगाएं। होंठों की सुरक्षा के लिए लिप बाम का उपयोग करें।

  • सनस्क्रीन है जरूरी: तेल लगाने के बाद त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

  • पहनावा: शरीर को अधिकतम ढकने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

  • नाखूनों का बचाव: रंगों को नाखूनों में जमने से रोकने के लिए नेल पॉलिश लगाएं।

  • पानी का सेवन: शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

होली के बाद देखभाल के तरीके:

  • मेडिकल फेशियल: रंगों का प्रभाव कम होने के बाद त्वचा की चमक वापस लाने के लिए किसी विशेषज्ञ से मेडिकल फेशियल कराना फायदेमंद होता है।

  • त्वचा में जलन या फटना: यदि त्वचा में जलन हो, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं। समस्या बढ़ने या दाने निकलने पर तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

  • हेयर मास्क: बालों की कोमलता वापस पाने के लिए सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का प्रयोग करें।

डॉ. जय बावने ने अपील की है कि सुरक्षित होली के लिए ऑर्गेनिक रंगों, फूलों और पानी का संतुलित उपयोग करें। डॉ. बावने अपनी सेवाएं एडीसी लैब (निहारिका) और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से दे रहे हैं।

।।।