Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » कोरबा: मोक्षधाम में विराजे महादेव, 15 फीट की भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

कोरबा: मोक्षधाम में विराजे महादेव, 15 फीट की भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़ 15 फरवरी । शहर के मोती सागर बस्ती स्थित मुक्तिधाम में अब भगवान आशुतोष के साक्षात दर्शन होंगे। जेसीआई (जेसीज) कोरबा द्वारा जनसेवा की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए मुक्तिधाम परिसर में भगवान शिव की 15 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को प्रदेश के श्रम एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस प्रतिमा का अनावरण किया और इसे आम जनता को समर्पित किया। इस मौके पर नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।

शोक संतप्त परिवारों को मिलेगी आत्मिक शांति

मुक्तिधाम वह स्थान है जहाँ लोग अपने प्रियजनों को खोने के गहरे दुख के साथ पहुँचते हैं। जेसीआई कोरबा का उद्देश्य इस परिसर के वातावरण को आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण बनाना है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा, “परिसर में स्थापित भगवान भोलेनाथ की यह विशाल प्रतिमा अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को संबल और मानसिक शांति प्रदान करेगी। महादेव का आशीर्वाद उनके कष्टों को कम करने में सहायक होगा।”
मंत्री ने याद किए महापौर के दिन

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन भावुक भी हुए। उन्होंने बताया कि जब वे कोरबा के महापौर थे, तब उन्होंने इस मुक्तिधाम के कायाकल्प की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “बाद में जब जेसीआई ने इस मुक्तिधाम की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली, तब से यहाँ की व्यवस्था अति उत्तम हो गई है। यहाँ की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण अन्य संस्थाओं के लिए एक मिसाल है।”

जेसीआई की सेवा भावना को ‘साधुवाद’

जेसीआई कोरबा के संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य इंजीनियर राज अग्रवाल ने वर्तमान पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था निरंतर जनहित के कार्यों में जुटी रहती है। उन्होंने महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर के समीप इस प्रतिमा की स्थापना को एक मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम के दौरान जेसीआई कोरबा के वरिष्ठ सदस्य सज्जन अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुरेश चौहान, आनंद रैकवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने जेसीआई द्वारा मुक्तिधाम के प्रबंधन और इस नई पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

Leave a Comment

latest news