Latest News
पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Home » छत्तीसगढ़ » भारतीय सेना में अग्निवीर और नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 13 फरवरी से आवेदन शुरू

भारतीय सेना में अग्निवीर और नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 13 फरवरी से आवेदन शुरू

Share:

कोरबा/रायपुर: देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना ने भर्ती का सुनहरा अवसर दिया है। सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर द्वारा विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

  • आवेदन की अवधि: 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक।

  • वेबसाइट: www.joinindianarmy.nic.in

  • परीक्षा तिथि: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) का आयोजन 01 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में पुरुष और महिला दोनों के लिए विभिन्न श्रेणियाँ शामिल हैं:

  1. अग्निवीर (पुरुष): जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन (10वीं और 8वीं पास)।

  2. अग्निवीर (महिला): सैन्य पुलिस।

  3. स्थाई कैडर: नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेटेरनरी) और सिपाही फार्मा।

सहायता और संपर्क

किसी भी प्रकार की शंका या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास) से संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 0771-2965212, 0771-2965214

सावधान: भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और केवल योग्यता (Merit) पर आधारित है। किसी भी दलाल या धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के झांसे में न आएं।

Leave a Comment