Latest News
सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस: आरोपी सौरभ बावरिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कार्यकर्ता व्यापार किसी की जान से ज्यादा जरूरी नहीं: लिफ्ट और सुरक्षा मानकों पर कलेक्टर सख्त, 1 सप्ताह का अल्टीमेटम व्यास गद्दी से सिंहगर्जना: ‘मुझमें दम है, चरणदास महंत आकर ले लें मेरे ज्ञान की परीक्षा’— चिरमिरी में भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य गेवरा-दीपका और CEWS में कोयला मजदूर सभा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों श्रमिकों ने थामा संगठन का दामन भीषण हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी स्लीपर बस, दारोगा व कैदी समेत 6 की मौत, 22 घायल। जशपुर में सनसनी: थाने के सामने मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, वीडियो देखते-देखते लगा ली फांसी!
Home » कोरबा » कोरबा: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, आंगन में काम कर रही गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

कोरबा: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, आंगन में काम कर रही गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

Share:

कोरबा। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार (बाजार पारा) में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बलौदा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे स्थित एक घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर के आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय गर्भवती महिला शशि बाई सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।

गलत दिशा से आ रहा था ट्रेलर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर चालक वाहन को गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में बेहद तेज गति से चला रहा था। अनियंत्रित होकर वाहन सीधे भोलाराम सूर्यवंशी के मकान में जा घुसा। हादसे के वक्त भोलाराम के बच्चे भी आंगन में खेल रहे थे, जिन्हें ऐन वक्त पर सुरक्षित हटाया गया, वरना हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुड़ापार मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा और मकान की क्षतिपूर्ति दी जाए। पूर्व सरपंच विजय कुमार मरावी ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हरदी बाजार, दीपका और कुसमुंडा थाना प्रभारी सहित तहसीलदार अभिजीत राजभानु दल-बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ग्रामीणों को शांत करने और यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटा है। मृतका अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है।

मुख्य जानकारी 

  • स्थान: ग्राम मुड़ापार, बाजार पारा, हरदी बाजार (कोरबा)। घटना: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा।मृतक: शशि बाई सूर्यवंशी (25 वर्ष), गर्भवती महिला।कारण: तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाना।प्रभाव: मार्ग पर चक्काजाम, वाहनों की लंबी कतारें।

Leave a Comment

latest news