The khatiya khadi news: किसी भी राष्ट्र या राज्य की असली प्रगति केवल औद्योगिक उत्पादन से नहीं, बल्कि वहां की युवा प्रतिभाओं को मिलने वाले अवसरों से मापी जाती है। कोरबा, जो अपनी ऊर्जा और उद्योगों के लिए जाना जाता है, अब खेल के मैदानों से भी अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। हाल ही में बालको खेल अकादमी में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज बाइचुंग भूटिया की उपस्थिति इसी सकारात्मक बदलाव का एक बड़ा संकेत है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति का उदय
अक्सर देखा गया है कि छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कमी नहीं होती, लेकिन सही दिशा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के अभाव में वे दम तोड़ देती हैं। बालको ने 2024 में जिस खेल अकादमी की नींव रखी, वह केवल एक प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि उम्मीदों का एक ‘लॉन्चपैड’ है। बाइचुंग भूटिया का यह कहना कि “सपनों का आकार शहर की सीमाएं तय नहीं करतीं”, उन 100 से अधिक प्रशिक्षुओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है जो बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर जैसे इलाकों से आकर यहां पसीना बहा रहे हैं।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
पीपीपी मॉडल की एक सफल मिसाल
यह अकादमी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP Model) की एक उत्कृष्ट मिसाल पेश करती है। नगर निगम कोरबा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और बालको का एक साथ आना यह दर्शाता है कि जब कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व और सरकारी संकल्प मिलते हैं, तो परिणाम कितने दूरगामी हो सकते हैं। फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स साइंस, एनआईएस कोच और छह समय का संतुलित आहार—ये वे सुविधाएं हैं जो अब तक केवल मेट्रो शहरों के बड़े क्लबों तक सीमित थीं।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
बालको खेलों को संपूर्ण विकास का एक ज़रूरी हिस्सा मानता है
बालको के सीईओ और डायरेक्टर, राजेश कुमार ने कहा, ’’ बालको में, हम खेलों को संपूर्ण विकास का एक ज़रूरी हिस्सा मानते हैं। खेल अकादमी में जैसा स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग का परिवेश है वह युवा एथलीटों को सही मार्गदर्शन व दिशा देते हुए परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बच्चें और युवा बड़े सपने देखने पर ध्यान दें; और इस तरह के प्लैटफॉर्म उन उम्मीदों को अवसरों में बदलने में सहायता करते हैं। बाइचुंग भूटिया जैसे काबिल खिलाड़ियों के साथ बातचीत इस विज़न को और मज़बूत करती है, यह दिखाकर कि समर्पण और लगन से उच्चतम स्तर पर क्या हासिल किया जा सकता है।’’
अकादमी के अलावा, बालको सामुदायिक विकास के विविध प्रयास करती है, जिसमें विभिन्न समुदायों में बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल संबंधी सामान वाली स्पोर्ट्स किट बांटकर ज़मीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना शामिल है। कंपनी का दृढ़ विश्वास है कि संपूर्ण विकास एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है, जो संगठनों, सरकारी संस्थाओं और स्थानीय समुदायों को मिल जुलकर निभानी होगी।








