Latest News
सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस: आरोपी सौरभ बावरिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कार्यकर्ता व्यापार किसी की जान से ज्यादा जरूरी नहीं: लिफ्ट और सुरक्षा मानकों पर कलेक्टर सख्त, 1 सप्ताह का अल्टीमेटम व्यास गद्दी से सिंहगर्जना: ‘मुझमें दम है, चरणदास महंत आकर ले लें मेरे ज्ञान की परीक्षा’— चिरमिरी में भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य गेवरा-दीपका और CEWS में कोयला मजदूर सभा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों श्रमिकों ने थामा संगठन का दामन भीषण हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी स्लीपर बस, दारोगा व कैदी समेत 6 की मौत, 22 घायल। जशपुर में सनसनी: थाने के सामने मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, वीडियो देखते-देखते लगा ली फांसी!
Home » कोरबा » कोरबा में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं: जिले के पहले साइबर पुलिस थाने का हुआ आगाज, 13 पुलिसकर्मियों की नई तैनाती

कोरबा में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं: जिले के पहले साइबर पुलिस थाने का हुआ आगाज, 13 पुलिसकर्मियों की नई तैनाती

Share:

‼️नई टीम की कमान निरीक्षक ललित कुमार चन्द्रा को सौंपी गई है,जिन्हें साइबर पुलिस थाना कोरबा का प्रभारी बनाया गया है।‼️

कोरबा 05 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए की गई घोषणा के बाद अब कोरबा जिले में समर्पित ‘साइबर पुलिस थाना’ पूरी तरह क्रियाशील होने जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (IPS) ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर इस नए थाने के लिए 13 अनुभवी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है।

इस नई टीम की कमान निरीक्षक ललित कुमार चन्द्रा को सौंपी गई है, जिन्हें साइबर पुलिस थाना कोरबा का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ उप निरीक्षक अजय सोनवानी और 11 अन्य पुलिसकर्मियों को भी इस विशेष विंग में तैनात किया गया है। गौरतलब है कि 21 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना के बाद 28 जनवरी 2026 को इस थाने का विधिवत उद्घाटन प्रस्तावित किया गया था।

इन पुलिसकर्मियों को मिली जिम्मेदारी : साइबर थाने की टीम में प्रभारी ललित कुमार चन्द्रा के अलावा अजय सोनवानी (उप निरीक्षक), दिलेश्वर सिंह कंवर, गुनाराम सिन्हा (प्रधान आरक्षक), सुशील यादव, आलोक टोप्पो, संजीव कुमार सिंह, श्याम कुमार सिदार, प्रशांत सिंह, रेणु टोप्पो, वीरकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन ओगरे और रवि कुमार चौबे (आरक्षक) को शामिल किया गया है।

अब जिले के नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया क्राइम और अन्य तकनीकी अपराधों की शिकायत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस विशेष थाने के अस्तित्व में आने से डिजिटल अपराधों की जांच में तेजी आएगी और अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी।

आदेश प्रति 

Leave a Comment

latest news