Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » रायगढ़: मंगल कार्बन प्लांट में ब्लॉस्ट ,मासूम बच्चे समेत 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

रायगढ़: मंगल कार्बन प्लांट में ब्लॉस्ट ,मासूम बच्चे समेत 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Share:

रायगढ़ 5 फरवरी: जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट का गैस टैंक अचानक फटने से वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गर्म राख और डस्ट दूर तक फैल गई, जिससे वहां मौजूद 8 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं।

हादसे की मुख्य बातें:

  • मासूम भी चपेट में: इस दर्दनाक हादसे में एक 8 महीने का मासूम बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि मजदूर अपने बच्चों को साथ लेकर काम पर आए थे।

  • घायलों की स्थिति: सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायगढ़ के निजी अस्पताल (मेट्रो अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। कुछ मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

  • प्रबंधन की लापरवाही: प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गैस टैंक में तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संयंत्र प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक सुरक्षा विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या प्लांट में अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जा रहा था या नहीं।

Leave a Comment

latest news