Latest News
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था तार-तार: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल स्नैचिंग 🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे! राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज: संगठन को मजबूत करने बूथ स्तर पर बदली जाएगी रणनीति सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत
Home » राजनीति » कोरबा में भाजपा के नए शक्ति केंद्र का शंखनाद: दो फरवरी को होगा ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमि पूजन

कोरबा में भाजपा के नए शक्ति केंद्र का शंखनाद: दो फरवरी को होगा ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमि पूजन

Share:

कोरबा 1 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के नए जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का कल सोमवार, 2 फरवरी को भव्य शिलान्यास होने जा रहा है। यह आयोजन जिले की राजनीति और संगठन की मजबूती के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

दिग्गजों का लगेगा जमवाड़ा

इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन और संगठन के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति रहेगी। मुख्य आकर्षण के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव शामिल होंगे।

  • साथ ही, उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष  राम गर्ग , उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन , भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी , महापौर  श्रीमती संजू देवी राजपूत , अध्यक्ष जिला पं. कोरबा .  पवन सिंह जी सहित जिले के प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी  के अनुसार, यह भवन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों को समर्पित होगा। पुलिस लाइन के सामने, रिसदी रोड पर बनने वाला यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक संगम का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम की मुख्य जानकारी दिनांक: 02 फरवरी 2026 (सोमवार) समय: प्रातः 10:00 बजे स्थान: पुलिस लाइन के सामने, रिसदी रोड, कोरबा

विशेष: इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

Leave a Comment