Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » रेलवे प्रोजेक्ट में लूट की कहानी निकली अंदरूनी गबन की साजिश: जेसीबी ऑपरेटर समेत दो गिरफ्तार

रेलवे प्रोजेक्ट में लूट की कहानी निकली अंदरूनी गबन की साजिश: जेसीबी ऑपरेटर समेत दो गिरफ्तार

Share:

कोरबा। गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के बीच निर्माणाधीन नई विद्युतीकृत डबल रेलवे लाइन परियोजना में करोड़ों की सामग्री के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस घटना को शुरू में ‘बाहरी लूट’ का रूप देने की कोशिश की गई थी, कोरबा पुलिस की जांच में वह विभाग और कंपनी के भीतर से रची गई एक गहरी साजिश निकली। इस मामले में पुलिस ने जेसीबी ऑपरेटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर ₹25 लाख से अधिक की मशरूका जब्त की है।

ऐसे हुआ बड़े खेल का खुलासा

शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने थाना कटघोरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि सिंघिया और सुतर्रा स्थित स्टोर से लोहे के स्लीपर और अन्य निर्माण सामग्री गायब हो रही है। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों के बयानों में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी का ही जेसीबी ऑपरेटर तेजबहादुर पटेल मुख्य सूत्रधार था। उसने अपने पद का फायदा उठाकर महीनों से सामग्री चोरी कर कबाड़ियों को बेची और पकड़े जाने के डर से कर्मचारियों पर दबाव बनाकर इसे लूट की शक्ल देने की कोशिश की।

जब्ती और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने मुख्य आरोपी तेजबहादुर पटेल और उसके साथी राहुल सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की गई हैं:

घटना में प्रयुक्त जेसीबी मशीन।रेलवे लोहे के स्लीपर के टुकड़े।बिक्री से प्राप्त नगद राशि।कुल अनुमानित कीमत: ₹25 लाख 6 हजार।

सख्त धाराओं में मामला दर्ज

कटघोरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 317(2), 317(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

“यह केवल शुरुआत है। सार्वजनिक परियोजनाओं में विश्वासघात और संगठित चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच जारी है।” — कोरबा पुलिस प्रशासन