Latest News
कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत
Home » कोरबा » कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवदेनशील पहल: ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ से रोशन होगी बुजुर्गों की आंखों की ज्योति

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवदेनशील पहल: ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ से रोशन होगी बुजुर्गों की आंखों की ज्योति

Share:

कोरबा, 30 जनवरी 2026 : कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी मुहिम छेड़ी है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ (AVYAY) के तहत जिले के बुजुर्गों को मोतियाबिंद की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर की इस पहल का मुख्य उद्देश्य मोतियाबिंद से ग्रसित वरिष्ठ जनों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है।

मितानिन और विभागीय अमला घर-घर जाकर करेगा सर्वे

कलेक्टर श्री दुदावत ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन सर्वे कराएं। इस अभियान में आर.एच.ओ. (महिला व पुरुष), मितानिनों और विभागीय अमले की मदद ली जाएगी, जो अपने-अपने क्षेत्रों में मोतियाबिंद से पीड़ित बुजुर्गों का चिन्हांकन करेंगे।

एक सप्ताह में तैयार होगी सूची: जिला प्रशासन हुआ रेडी

कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि चिन्हित किए गए बुजुर्गों की विस्तृत जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर एक सप्ताह के भीतर सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण कोरबा को उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए ई-मेल आईडी dpsw.korba@gmail.com भी जारी की गई है।

बुजुर्गों के जीवन स्तर में सुधार का लक्ष्य

इस योजना के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी बुजुर्ग दृष्टि दोष के कारण असहाय महसूस न करे। सर्जरी के माध्यम से उन्हें दृष्टि वापस दिलाकर उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा। कलेक्टर की इस सक्रियता से जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले उन बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी जो आर्थिक अभाव या जानकारी की कमी के कारण इलाज नहीं करा पा रहे थे।

Leave a Comment

latest news