Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » राजनीति » मंत्री लखन लाल देवांगन का ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन: बंद रास्ते पर चलवाया जेसीबी, बस्ती वालों को मिली राहत

मंत्री लखन लाल देवांगन का ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन: बंद रास्ते पर चलवाया जेसीबी, बस्ती वालों को मिली राहत

Share:

कोरबा | 28 जनवरी, 2026: कोरबा के विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने जनहित में एक बड़ा फैसला लेते हुए एचटीपीपी (HTPP) कॉलोनी से रामनगर स्याहीमुड़ी मार्ग को तत्काल प्रभाव से खुलवा दिया है। पिछले 15 दिनों से बंद इस मार्ग के कारण हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

क्या था पूरा मामला?

रामनगर और स्याहीमुड़ी बस्ती के निवासियों ने हाल ही में मंत्री श्री देवांगन से मुलाकात कर शिकायत की थी कि विद्युत उत्पादन कंपनी (HTPP) ने सुरक्षा या अन्य कारणों का हवाला देकर बस्ती को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया है। इसके चलते लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी।

मौके पर पहुंचे मंत्री, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बुधवार को मंत्री श्री देवांगन सीधे प्रभावित स्थल पर पहुँचे। वहां मौजूद मुख्य अभियंता और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि जनहित के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

  • मंत्री के निर्देश मिलते ही विभाग ने तुरंत जेसीबी (JCB) मशीन बुलाई।

  • रास्ते पर डाली गई मिट्टी और मलबे को हटाकर आवागमन सुचारू किया गया।

  • मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में प्लांट से लगी बस्तियों के नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

बस्ती में खुशी की लहर

मंत्री के इस त्वरित एक्शन को देख मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने हर्ष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का ऐसा संजीदा व्यवहार ही आम जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान है। इस अवसर पर कई पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष और स्थानीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।