Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » कोरिया में कोरबा की नाचा मंडली का ‘अश्लील प्रदर्शन’, मर्यादा भूल नोट लुटाते रहे जिम्मेदार; उठ रहे हैं गंभीर सवाल

कोरिया में कोरबा की नाचा मंडली का ‘अश्लील प्रदर्शन’, मर्यादा भूल नोट लुटाते रहे जिम्मेदार; उठ रहे हैं गंभीर सवाल

Share:

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ‘नाचा-गम्मत’ को कलंकित करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कोरबा से बुलाई गई नाचा मंडली ने कला के नाम पर ऐसी फूहड़ता दिखाई कि देखने वाले भी शर्मसार हो गए। इस दौरान मंच पर नोटों की बारिश करने वालों में शासन के ‘खास’ मुलाजिम भी पीछे नहीं रहे।

कोरबा की मंडली और ‘कला’ का गिरता स्तर

आयोजन में विशेष रूप से कोरबा की नाचा मंडली को आमंत्रित किया गया था। उम्मीद थी कि लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, लेकिन इसके उलट डांसरों ने मंच पर आपत्तिजनक और फूहड़ डांस की झड़ी लगा दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोरबा की इस मंडली द्वारा पेश किए गए नृत्य में कला कम और फूहड़ता ज्यादा थी। यह वीडियो अब पूरे प्रदेश में वायरल हो रहा है, जिससे कोरबा और कोरिया दोनों जिलों की छवि पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

रोजगार सहायक की ‘रईसी’ पर उठे सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब मंच पर कोरबा की डांसर फूहड़ता की हदें पार कर रही थीं, तब सुरक्षा और विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले रोजगार सहायक नोट उड़ाने में मशगूल थे। वायरल क्लिप में साफ दिख रहा है कि किस तरह नियम-कायदों को धता बताकर सरकारी कर्मी इस तमाशे का हिस्सा बने।

Leave a Comment

latest news