रायपुर छत्तीसगढ़ 24 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में एक बार फिर वही कहानी दोहराई गई, जो वनडे सीरीज में देखी गई थी। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे एक बार फिर युवा भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा के जाल में फंस गए। हर्षित ने न केवल कॉन्वे का अहम विकेट चटकाया, बल्कि एक खास अंदाज में सेलिब्रेट कर पूरी महफिल लूट ली।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
हर्षित की ‘चौकीदारी’ और अनोखा जश्न
मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। डेवोन कॉन्वे और टिम सेफर्ट ने मिलकर शुरुआती 3 ओवरों में ही 43 रन कूट दिए थे। खतरनाक होती इस जोड़ी को तोड़ने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद हर्षित राणा को थमाई। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
हर्षित ने अपनी लय बरकरार रखते हुए चौथे ओवर में ही कॉन्वे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। विकेट लेने के बाद हर्षित ने अपनी चार उंगलियां हवा में लहराकर इशारा किया। यह उनके इस दौरे का रिकॉर्ड था—उन्होंने मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर कॉन्वे को चौथी बार (3 बार वनडे और 1 बार टी20) आउट किया है।
ईशान किशन का तूफानी जवाब
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ‘संकटमोचक’ बनकर उभरे। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाते हुए तूफानी पारी खेली और भारत को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। किशन की इस पारी ने रायपुर के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वनडे से जारी है राणा का खौफ
हर्षित राणा इस दौरे पर कॉन्वे के लिए ‘काल’ बन चुके हैं। उन्होंने वडोदरा, राजकोट और इंदौर के तीनों वनडे मैचों में कॉन्वे को आउट किया था। हालांकि, हर्षित नागपुर टी20 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन रायपुर में वापसी करते ही उन्होंने अपना पुराना शिकार फिर ढूंढ लिया। जसप्रीत बुमराह को आराम मिलने का हर्षित ने पूरा फायदा उठाया और अपनी जगह पक्की करने का दावा ठोक दिया।








