रायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी (CSPDCL) में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने ITI, स्नातक (Graduate) और डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों के लिए कुल 245 पदों पर अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह ट्रेनिंग एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसके दौरान चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
पदों का विवरण (Vacancy Details)
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पदों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| ITI ट्रेड अप्रेंटिस | 105 |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 85 |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस | 55 |
| कुल पद | 245 |
योग्यता एवं पात्रता
-
मूल निवासी: आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
-
शैक्षणिक योग्यता: पद की आवश्यकता के अनुसार संबंधित ट्रेड में ITI, संबंधित विषय में स्नातक (B.E./B.Tech/Non-Tech) या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
-
स्टाइपेंड: चयनित प्रशिक्षुओं को ₹9,600 से ₹12,300 प्रतिमाह तक का मानदेय दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जरूरी
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए दो चरणों की प्रक्रिया का पालन करना होगा:
-
पंजीकरण: ITI अभ्यर्थियों को NAPS पोर्टल और ग्रेजुएट/डिप्लोमा धारकों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।
-
फॉर्म सबमिशन: आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
-
डॉक्यूमेंट्स: फॉर्म भरकर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (Self-attested) कॉपियां संलग्न करें।
-
भेजने का पता: पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को इस पते पर डाक द्वारा भेजें:
मुख्य अभियंता/कार्यपालक निदेशक (प्रशिक्षण), विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, कोरबा पूर्व, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ 495677








