Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » खौफनाक: 40 हजार की सुपारी, सिर काटकर जमीन में दफन और धड़ पटरी पर; पत्नी ही निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड

खौफनाक: 40 हजार की सुपारी, सिर काटकर जमीन में दफन और धड़ पटरी पर; पत्नी ही निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड

Share:

बलौदा बाजार  Murder mystery 18 जनवरी| जिले के हथ बंद-भाटा पारा रेलवे ट्रैक पर मिले बिना सिर के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली नृशंस हत्या की मास्टरमाइंड मृतक की अपनी पत्नी ही निकली। आरोपी पत्नी ने अपने मामा और दो सुपारी किलर्स के साथ मिलकर केवल 40 हजार रुपये में पति की मौत का सौदा किया और साक्ष्य छिपाने के लिए सिर काटकर अलग दफन कर दिया।

टैटू ने खोला शिनाख्त का राज

बीती 11 जनवरी को रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात बिना सिर का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पहचान की थी। मृतक की कलाई पर गुदे “G.K. JOSHI” टैटू और कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त बेमेतरा निवासी गैस कुमार जोशी के रूप में हुई।

शराब पार्टी के बाद तलवार से वार

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पत्नी कुसुम जोशी पति के घरेलू विवाद और अमानवीय व्यवहार से परेशान थी। उसने अपने मामा राजेश भारती और दो सुपारी किलर दारासिंह व करन अनंत के साथ मिलकर साजिश रची। पति को मामा के घर बुलाकर शराब पिलाई गई और फिर कार से ले जाकर तलवार से उसका गला रेत दिया गया। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए धड़ को पटरी पर फेंका और सिर को डिग्गी इलाके में गड्ढा खोदकर दबा दिया।

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी

साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कार, तलवार और मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

latest news