Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » खेल » रायपुर में गूंजेगा ‘इंडिया-इंडिया’ का शोर! कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया, टिकटों की मारामारी शुरू

रायपुर में गूंजेगा ‘इंडिया-इंडिया’ का शोर! कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया, टिकटों की मारामारी शुरू

Share:

रायपुर, छत्तीसगढ़ 15 जनवरी| राजधानी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार होने जा रही है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक हाई-वोल्टेज टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने आधिकारिक प्रेस वार्ता के जरिए इस रोमांचक मैच की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है।

छात्रों के लिए ‘स्पेशल गिफ्ट’, मात्र ₹800 में दीदार

CSCS ने युवाओं के जोश को देखते हुए छात्रों को बड़ी राहत दी है। छात्रों के लिए विशेष रियायती टिकट की व्यवस्था की गई है।

  • कीमत: ₹800 (प्रति छात्र एक टिकट)।

  • स्थान: इंडोर स्टेडियम से इन टिकटों का वितरण किया जाएगा।

  • शर्त: रियायती टिकट पाने के लिए वैध छात्र पहचान पत्र (ID Card) अनिवार्य होगा।

आज शाम 7 बजे से मचेगी ‘टिकट की लूट’

अगर आप इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना चाहते हैं, तो अपनी उंगलियां तैयार रखें। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आज यानी 15 जनवरी, शाम 7:00 बजे से शुरू हो रही है। क्रिकेट प्रेमी ticketgenie.in पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

टिकट दरें: अपनी पॉकेट के हिसाब से चुनें सीट

दर्शकों की सुविधा के लिए टिकटों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है:

सामान्य श्रेणी :₹2000, ₹2500, ₹3000, ₹3500

सिल्वर क्लास:₹7500

गोल्ड क्लास :₹10,000

प्लैटिनम :₹12,500कॉर्पोरेट

बॉक्स :₹25,000

तैयारियां जोरों पर

स्टेडियम की क्षमता और मैच की लोकप्रियता को देखते हुए सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। CSCS का मानना है कि हजारों की संख्या में दर्शकों के आने से रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरेगा।

फूड प्राइज लिस्ट 

Leave a Comment

latest news