Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » शिक्षात्मक » सामाजिक » कोरबा के नीलेश गुप्ता बने अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य सभा छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष

कोरबा के नीलेश गुप्ता बने अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य सभा छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष

Share:

भटगांव/कोरबा, छत्तीसगढ़ 11 जनवरी 2026: अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य सभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को भटगांव में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कलकत्ता से विशेष रूप से पधारे चुनाव पर्यवेक्षक अभिषेक केशरी की सूक्ष्म देखरेख में मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस चुनावी मुकाबले में वर्तमान प्रदेश महामंत्री नीलेश गुप्ता (कोरबा ) ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 24 मतों से पराजित कर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया।

रोमांचक रहा चुनावी मुकाबला

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, संगठन के कुल 276 मतदाताओं में से 224 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। गिनती के दौरान एक मत (वोट) रिजेक्ट पाया गया। नीलेश गुप्ता को कुल 124 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप गुप्ता (अंबिकापुर) को 100 मतों से संतोष करना पड़ा। 24 वोटों के अंतर से नीलेश गुप्ता को विजयी घोषित किया गया।

समाज को एकजुट करना मेरी प्राथमिकता: नीलेश गुप्ता

जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नीलेश गुप्ता ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“यह जीत वैश्य समाज के प्रत्येक सदस्य के विश्वास की जीत है। समाज ने मुझे प्रदेश महामंत्री के बाद अब अध्यक्ष के रूप में जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मेरी प्राथमिकता पूरे छत्तीसगढ़ में वैश्य समाज को एक सूत्र में पिरोना और अंतिम व्यक्ति तक संगठन की मदद पहुँचाना है। हम जल्द ही नई कार्यकारिणी के साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य शुरू करेंगे।”

समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नीलेश गुप्ता के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें बधाई दी है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पर्यवेक्षक अभिषेक केशरी की भी सराहना की गई।

latest news