Latest News
मोदी कैबिनेट में महाफेरबदल की सुगबुगाहट: यूपी 2027 के लिए ‘रामबाण’ बनेंगे अरुण गोविल? शक्तिकांत दास की भी एंट्री संभव! नकली दवाओं का खेल खत्म! सरकार का बड़ा फैसला: कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर अब अनिवार्य होगा QR Code ‘घी के मालपुए’ न परोसने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद; सिरोही में पंचों का तुगलकी फरमान Health Alert: सावधान! ऑफिस में लगातार बैठकर काम करना सेहत के लिए ‘साइलेंट किलर’, जानिए बचने के आसान तरीके ## छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल: 28 जून को बिलासपुर में सजेगा ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) की तैयारी: सरकार ने गठित की 5 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई बनीं अध्यक्ष
Home » छत्तीसगढ़ » खाकी की मुस्तैदी: एंबुलेंस से हो रही ‘नशे की तस्करी’ का भंडाफोड़, 2.60 करोड़ का गांजा जब्त

खाकी की मुस्तैदी: एंबुलेंस से हो रही ‘नशे की तस्करी’ का भंडाफोड़, 2.60 करोड़ का गांजा जब्त

Share:

महासमुंद छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है। कोमाखान थाना पुलिस ने जीवन रक्षक मानी जाने वाली एंबुलेंस का इस्तेमाल कर की जा रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 520 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है।

चेक पोस्ट पर घेराबंदी, नाकाम हुई तस्करों की चालाकी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों का एक गिरोह एंबुलेंस के जरिए मादक पदार्थों की बड़ी खेप खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने टेमरी चेक पोस्ट पर मोर्चा संभाला और नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान संदिग्ध एंबुलेंस को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। एंबुलेंस में मरीजों की जगह गांजे के पैकेट भरे हुए थे।

पटना से नागपुर का था रूट

पूछताछ में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे इस खेप को पटना (बिहार) से नागपुर (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे। पुलिस की नजरों से बचने के लिए उन्होंने एंबुलेंस को अपना हथियार बनाया था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है कि इस खेल में और कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस और गांजे को जब्त कर लिया है।

“नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। तस्कर चाहे कितना भी शातिर तरीका अपना लें, पुलिस की सतर्कता से बच नहीं पाएंगे।” — स्थानीय पुलिस प्रशासन

Leave a Comment