Latest News
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर: जानिए 11वीं सदी के नारायणपाल विष्णु मंदिर का इतिहास, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: 2017 बैच के 5 IAS अधिकारियों को नए साल का तोहफा, मिली पदोन्नति

छत्तीसगढ़: 2017 बैच के 5 IAS अधिकारियों को नए साल का तोहफा, मिली पदोन्नति

Share:

नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने नए साल की पूर्व संध्या पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के लिए पदोन्नति आदेश जारी किया है। राज्य शासन ने 2017 बैच के 5 IAS अधिकारियों को उनके 9 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के फलस्वरूप कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान (Pay Matrix Level-12) में नियुक्त किया है।

यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची:

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को पदोन्नति के साथ उनके वर्तमान या नवीन पदों पर पदस्थ किया गया है:

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना/दर्जा
1 श्री आकाश छिकारा उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग
2 श्री रोहित व्यास कलेक्टर, जिला-जशपुर कलेक्टर, जिला-जशपुर (समान पद पर पदोन्नति)
3 श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर, जिला-रायगढ़ कलेक्टर, जिला-रायगढ़ (समान पद पर पदोन्नति)
4 श्री कुणाल दुदावत कलेक्टर, जिला-कोरबा कलेक्टर, जिला-कोरबा (समान पद पर पदोन्नति)
5 श्री चंद्रकांत वर्मा संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें (समान पद पर पदोन्नति)

अनिवार्य प्रशिक्षण की शर्त

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सूची में शामिल अधिकारियों (सरल क्रमांक 2 से 5 तक) को इस शर्त पर वेतनमान स्वीकृत किया गया है कि वे भविष्य में Mid Career Training (Phase-III) कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।

इसके साथ ही, श्री चंद्रकांत वर्मा के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ‘संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें’ के पद को IAS के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है। यह आदेश राज्यपाल के नाम से सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Comment

latest news