Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप साजिश का पर्दाफाश: बालको चिमनी हादसे के गवाह को होटल में छिपाया, आरोपी के साथ धराया!
Home » राजनीति » “जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए घेरेंगे विधानसभा, वापस लेने होंगे ग्रामीणों पर दर्ज FIR” : सांसद ज्योत्सना महंत

“जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए घेरेंगे विधानसभा, वापस लेने होंगे ग्रामीणों पर दर्ज FIR” : सांसद ज्योत्सना महंत

Share:

कोरबा। रामपुर विधानसभा के ग्राम कोलगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी और विधानसभा का घेराव करेगी।

“हिटलर राज नहीं चलेगा, माँ के नाम पर पेड़ लगाने वाले काट रहे लाखों वन”

सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने का ढोंग किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ अपने ‘पूंजीपति मित्रों’ के फायदे के लिए हसदेव जैसे समृद्ध जंगलों के लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘हिटलर राज’ की संज्ञा देते हुए कहा कि ग्रामीणों की जमीन कब्जा कर अपने दोस्तों को परोसने की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“एफआईआर होगी तो अब मुझ पर और विधायक पर होगी”

कोलगा में ग्रामीणों के बीच पहुँचीं सांसद ने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं बल्कि एक सामाजिक धर्मयुद्ध है। उन्होंने डीएफओ (DFO) से सीधी बातचीत का हवाला देते हुए मांग की है कि ग्रामीणों और महिलाओं पर लगाए गए सभी एफआईआर (FIR) बिना किसी शर्त के वापस लिए जाएं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। अब अगर गिरफ्तारी या एफआईआर होगी, तो पहले मुझ पर और विधायक फूलसिंह राठिया पर होगी।”

गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

सांसद ने प्रेम और अहिंसा का संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को अहिंसा से भगाया था, उसी तरह हम भी प्रेमपूर्वक लेकिन मजबूती के साथ इन ‘चोरों’ को भगाएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि प्रकृति का नुकसान किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

आदिवासी विरोधी है सरकार: फूलसिंह राठिया

कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने भी सरकार को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का अस्तित्व ही जल-जंगल-जमीन पर टिका है और इस पर हमला सीधा उनके जीवन पर हमला है। कार्यक्रम में पीसीसी महामंत्री हरीश परसाई, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment