Latest News
पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Home » कोरबा » हरदीबाजार के भू-विस्थापितों के लिए उतरेगी ‘सपनों की नगरी’: उतरदा में 46 हेक्टेयर पर SECL बसाएगा आधुनिक मॉडल टाउनशिप

हरदीबाजार के भू-विस्थापितों के लिए उतरेगी ‘सपनों की नगरी’: उतरदा में 46 हेक्टेयर पर SECL बसाएगा आधुनिक मॉडल टाउनशिप

Share:

‘Dream City’ to descend for Hardibazar oustees: SECL to build a modern Model Township on 46 hectares in Utarda.

कोरबा/हरदीबाजार: सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कोयला कंपनी SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) ने दीपका क्षेत्र के भू-विस्थापितों के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। ग्राम हरदीबाजार के प्रभावित परिवारों के लिए ग्राम उतरदा में एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित पुनर्वास (R&R) टाउनशिप विकसित की जाएगी। तकनीकी विशेषज्ञों और आर्किटेक्ट्स द्वारा डिजाइन की गई यह टाउनशिप करीब 46 हेक्टेयर भूमि पर फैली होगी, जो विस्थापित परिवारों के जीवन स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। “आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”

कनेक्टिविटी के लिए बनेगा 6.5 किमी का एप्रोच रोड

SECL दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने बताया कि इस टाउनशिप को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। एनटीपीसी रेलवे लाइन के समानांतर लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन निर्बाध और सुरक्षित होगा।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”

मिलेगा 6-6 डिसमिल का आवासीय प्लॉट

मॉडल R&R साइट की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता और सुविधाएं हैं। योजना के तहत:

  • प्रत्येक पात्र प्रभावित परिवार को 6 डिसमिल का आवासीय प्लॉट दिया जाएगा।

  • यह परियोजना RFCTLARR एक्ट 2013 के शेड्यूल-III के मानकों के अनुरूप तैयार की जा रही है।

  • प्रशासन और SECL इसे प्रदेश की एक ‘आदर्श पुनर्वास योजना’ के रूप में पेश कर रहे हैं।

शहर जैसी सुविधाएं, गांव जैसा अपनापन

टाउनशिप के भीतर शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। यहाँ निम्नलिखित सुविधाएं विकसित की जा रही हैं:”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”

  • शिक्षा व स्वास्थ्य: स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और आधुनिक अस्पताल।

  • प्रशासनिक: तहसील व पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और पुलिस थाना।

  • बुनियादी ढांचा: बिजली के लिए सब-स्टेशन, बाजार परिसर और चौड़ी आंतरिक सड़कें।

  • पर्यावरण व खेल: पार्क, हरित क्षेत्र, खेल मैदान और तालाब।

जनता के लिए नक्शा प्रदर्शित, मुनादी शुरू

 

योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महाप्रबंधक ने बताया कि उतरदा साइट का विस्तृत नक्शा और सुविधाओं की जानकारी वाला 8×6 फीट का बैनर ग्राम पंचायत और तहसील कार्यालय हरदीबाजार में लगा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मुनादी के जरिए सूचना दी जा रही है।

“जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से यह प्रोजेक्ट सामाजिक पुनर्वास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।” — संजय मिश्रा, महाप्रबंधक, SECL दीपका

Leave a Comment