रायपुर छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की सहकारी संस्थाओं में नई जान फूंकने के उद्देश्य से बड़ी राजनीतिक नियुक्तियों का ऐलान किया है। सरकार ने अनुभवी चेहरों पर दांव खेलते हुए पूर्व विधायक रजनीश सिंह और भोजराज देवांगन समेत कई दिग्गज नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
बिलासपुर DCCB: रजनीश सिंह के हाथों में बैंक की कमान
बेलतरा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता श्री रजनीश सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (DCCB), बिलासपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही पूरी टीम की घोषणा भी कर दी गई है:
-
अध्यक्ष: श्री रजनीश सिंह (पोवरहा, बिलासपुर)
-
उपाध्यक्ष: श्रीमती रजनी साहू (अकलतरा, जांजगीर-चांपा)
हाथकरघा संघ: भोजराज देवांगन को मिली राज्य स्तरीय जिम्मेदारी
कोरबा जिले के सक्रिय नेता श्री भोजराज देवांगन को राज्य की प्रतिष्ठित संस्था छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित का अध्यक्ष/प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है। यह नियुक्ति बुनकरों और ग्रामीण शिल्पकारों के आर्थिक उत्थान की दिशा में अहम मानी जा रही है।
प्रदेश की अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा देने के लिए रायपुर और सरगुजा संभाग में भी नियुक्तियाँ की गई हैं:
-
श्री निरंजन सिन्हा: अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर
-
श्री रामकिशुन सिंह: अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सरगुजा
नियुक्ति का आधार और उद्देश्य
ये नियुक्तियाँ छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1962 के नियम 43-2(क) के तहत की गई हैं। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को मजबूत राजनीतिक नेतृत्व प्रदान करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नींव को और पुख्ता करना है।
बधाई का सिलसिला
इन नियुक्तियों के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। भाजपा कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बिलासपुर DCCB और हाथकरघा संघ के नवनियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।








