Latest News
 वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल
Home » कोरबा » वनकर्मी की विवादित टिप्पणी: कंवर समाज भड़का, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

वनकर्मी की विवादित टिप्पणी: कंवर समाज भड़का, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के आदिवासी कंवर समाज के वरिष्ठ नेताओं और समाज के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वन विभाग के निलंबित कर्मचारी शेखर सिंह  के ख़िलाफ़ प्रदेशव्यापी आक्रोश उबल पड़ा है।

पूर्व विधायक बौधराम कंवर, ननकी राम कंवर, पुरुषोत्तम कंवर और श्यामलाल कंवर समेत समाज के लोगों को निशाना बनाते हुए शेखर सिंह ने यह अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल की थी।

तत्काल कार्रवाई की मांग

इस पोस्ट के सामने आते ही कंवर समाज की विभिन्न इकाइयों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और शेखर के ख़िलाफ़ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  • FIR दर्ज: प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांकीमोगरा थाना में शेखर सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

  • पूरे प्रदेश में शिकायतें: बताया जा रहा हैं कि कंवर समाज द्वारा प्रदेश भर के थानों में लिखित शिकायतें दी जा रही हैं।

बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

latest news