Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » कांग्रेस ने SIR को लेकर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विधानसभावार प्रभारी

कांग्रेस ने SIR को लेकर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विधानसभावार प्रभारी

Share:

 

कोरबा: प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा SIR कार्यक्रम के तहत पहले लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी, अब विधानसभावार भी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कोरबा लोकसभा प्रभारी और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकें की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से गणना प्रपत्र भरवाने में आम नागरिकों की सहायता करने और किसी भी पात्र मतदाता को सूची से वंचित न होने देने पर जोर दिया। प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि SIR कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता के साथ चले, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई अपात्र नाम मतदाता सूची में जुड़ा न हो।

लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त विधानसभावार प्रभारी
भरतपुर–सोनहत – पूर्व विधायक गुलाब कमरो
मनेन्द्रगढ़ – पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल
बैकुण्ठपुर – पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव
रामपुर – विधायक फुलसिंह राठिया
कोरबा – पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद
कटघोरा – पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर
पाली–तानाखार – दुलेश्वरी सिदार
मरवाही – प्रशांत मिश्रा
कोरबा जिले में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी
जिला कांग्रेस कार्यालय के महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21 के प्रभारी राजकिशोर प्रसाद शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 15 और 16 में घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों को गणना प्रपत्र भरवाने में सहायता करते नजर आए। इसके अलावा जिले की सभी चारों विधानसभा के प्रभारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में बीएलए के साथ बैठकें आयोजित कर SIR कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दे रहे हैं।

इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी ने वोटर लिस्ट में सही तरीके से नाम जोड़ने और किसी भी पात्र व्यक्ति को छूटने न देने की जिम्मेदारी उठाई है। कोरबा कांग्रेस अब पूरी तरह से इस अभियान में जुटी हुई है और जनता से अपील की जा रही है कि वे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे।