Latest News
बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप
Home » Uncategorized » कोरबा से महाराष्ट्र काम करने जा रहे मजदूरों की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में जा भिड़ी, दो मजदूरों की मौत

कोरबा से महाराष्ट्र काम करने जा रहे मजदूरों की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में जा भिड़ी, दो मजदूरों की मौत

Share:

 

बीड (महाराष्ट्र); महाराष्ट्र के बीड जिले में हुए एक सड़क हादसे में कोरबा के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के निवासी थे और महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे।

मृतकों की पहचान सुशांत प्रसाद केवट (पिता लक्ष्मण प्रसाद केवट, पत्ता कुदरी पारा मंदिर चौक, बाकी मोगरा) और प्रशांत सिंह (पिता तारा सिंह, जंगल साईड, बाकी मोगरा) के रूप में हुई है। इस हादसे में सनी चव्हाण, विशाल शाबू और राजा यादव घायल हुए हैं, ये सभी भी बाकी मोगरा के ही निवासी हैं।

यह हादसा बुधवार देर रात महाराष्ट्र के बीड जिले में हुआ। पांचों मजदूर एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर कोरबा से महाराष्ट्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर काफी तेज थी और स्कॉर्पियो टैक्टर के पिछले हिस्से में धुस गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Comment