Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » राजनीति » Chhattisgarh :कांग्रेस ने जीत को लोकतंत्र का जनाजा कहा

Chhattisgarh :कांग्रेस ने जीत को लोकतंत्र का जनाजा कहा

Share:

 

रायपुर, 14 नवम्बर। बिहार चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की बड़ी जीत पर रायपुर में भी भाजपा नेताओं ने एकात्म परिसर में आतिशबाज़ी, ढोल की थाप पर जश्न मनाया। इन चुनावों में दो डिप्टी सीएम, सांसद, विधायकों समेत दर्जनों पदाधिकारी बिहार के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार और बूथ प्रबंधन में सक्रिय रहे थे। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, का प्रवक्ता अमित चिमनानी, उज्ज्वल दीपक, जिला महामंत्री अमित मेशरी, गुंजन प्रजापति, संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित महिला नेत्रियां मौजूद रहीं। सबने लड्डूओं से एक दूसरे का मुंह मीठा किया। वहीं पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन में सन्नाटा रहा।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला ने शहर से बाहर से वीडियो मैसेज में इन नतीजों पर कहा कि चुनाव आयोग ने सत्तापक्ष से मिलकर चुनाव लड़ा। मॉडल कोड के बावजूद महिलाओं को ₹10,000 ट्रांसफर कर मतदाताओं को अपने पक्ष में किया गया। बिहार में एसआईआर से लाखों वोट काटे गए। बिहार चुनाव के नतीजे लोकतंत्र की हत्या का जनाजा है।