Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » Uncategorized » Bihar Election Results : एनडीए की जीत पर रायपुर में जश्न…! राजीव भवन में सन्नाटा

Bihar Election Results : एनडीए की जीत पर रायपुर में जश्न…! राजीव भवन में सन्नाटा 

Share:

रायपुर, 14 नवंबर। Bihar Election Results : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के मंत्रियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सभी नेताओं ने बिहार में भाजपा के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।

भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल

रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी की, ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए जीत का जश्न मनाया। बता दें कि बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा की भी बड़ी भूमिका रही। दो डिप्टी सीएम, सांसद, विधायक और कई पदाधिकारियों को बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में, प्रचार, बूथ प्रबंधन, और संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। जश्न में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रवक्ता अमित चिमनानी, उज्ज्वल दीपक, जिला महामंत्री अमित मेशरी, गुंजन प्रजापति, संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित कई महिला नेत्रियां शामिल रहीं। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई।

राजीव भवन में सन्नाटा

भाजपा दफ्तर में जहां उत्सव का माहौल था, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूरी तरह सन्नाटा नजर आया।कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला ने बाहर से जारी वीडियो संदेश में चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि, चुनाव आयोग ने सत्तापक्ष के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के बावजूद महिलाओं को 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर वोट प्रभावित किए। एसआईआर के जरिए लाखों वोट कटवाए गए। सुनील शुक्ला ने कहा कि, बिहार चुनाव का यह नतीजा लोकतंत्र की हत्या जैसा है।

latest news