Latest News
कवर्धा: कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने परिवार सहित किया आत्मघाती कदम का प्रयास, 5 करोड़ की उधारी का मामला #बंगाल_चुनाव_2026: “भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे” — अमित शाह का बड़ा प्रहार बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान
Home » राजनीति » दिल्लीq बम ब्लास्ट सिर्फ आपराधिक घटना नहीं,बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर एक करारा तमाचा है : डॉ चरणदास महंत

दिल्लीq बम ब्लास्ट सिर्फ आपराधिक घटना नहीं,बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर एक करारा तमाचा है : डॉ चरणदास महंत

Share:

Dr. Charandas Mahant reaction on Delhi bomb blast: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दिल्ली लाल किले के पास हुआ यह बम ब्लास्ट सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि देश की राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक करारा तमाचा है!

इस दर्दनाक घटना में अनेक लोगो की आसमायिक निधन और अनेक लोगो के घायल होने की खबर ने मन विचलित कर दिया है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओ को शांति, एवं परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना करता हुँ।

जवाब तो देना होगा..?

उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय की घोर विफलता है। जब देश की राजधानी में कानून-व्यवस्था की यह हालत है, तो आम नागरिक खुद को कहाँ सुरक्षित महसूस करे.?

• ख़ुफ़िया तंत्र इतना कमज़ोर क्यों है कि अपराधी बेख़ौफ़ होकर ऐसी साज़िशों को अंजाम दे रहे हैं.?
• सुरक्षा के नाम पर केवल आश्वासन क्यों दिए जा रहे हैं, जबकि ज़मीनी हक़ीक़त भयावह है.?

उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि गृह मंत्रालय इस गंभीर चूक की तत्काल और निष्पक्ष जाँच कराए, सर्वोच्च स्तर पर जवाबदेही तय हो और दिल्ली के नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी दी जाए। हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की पहली ज़िम्मेदारी है, और इस ज़िम्मेदारी को निभाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।

Leave a Comment