Many trains will be cancelled from 13th to 23rd November, passengers travelling by train should pay attention.
बिलासपुर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री कृप्या ध्यान दें। फिर से ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। SECR की 4 ट्रेनें रद्द हुई। 13 नवंबर से 23 नवंबर तक सभी ट्रेने रद्द रहेंगे, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड पर आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा।
रद्द होने वाली गाडियाँ:-
01. दिनांक 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02. दिनांक 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवम्बर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 03. दिनांक 12, 13 एवं 19 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 04. दिनांक 14, 15 एवं 21नवम्बर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ:-
05. दिनांक 18 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी दिनांक 20 नवम्बर, 2025 को 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही एलटीटी के लिए रवाना होगी। 06. दिनांक 19 नवम्बर, 2025 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी दिनांक 21 नवम्बर, 2025 को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी।








