Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » राजनीति » पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान को लेकर सरगुजा कांग्रेस में विवाद, कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान को लेकर सरगुजा कांग्रेस में विवाद, कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे

Share:

 

अंबिकापुर छत्तीसगढ़, 8 नवंबर। रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के हालिया बयान को लेकर सरगुजा कांग्रेस में विवाद बढ़ गया है। सिंह ने मीडिया में दिए एक बयान में आरोप लगाया था कि कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग अंबिकापुर, बलरामपुर, जशपुर और मनेन्द्रगढ़ में जिला अध्यक्ष नियुक्ति के लिए धन की मांग कर रही हैं।

इस बयान के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे। कांग्रेसजनों ने बृहस्पति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कोतवाली में आवेदन देकर आपराधिक मानहानि का अपराध दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि बृहस्पति सिंह, जिन्हें पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस से निष्कासित किया गया था, ने पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ आरोप लगाए हैं जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा है।

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिंह ने इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं पर विभिन्न आरोप लगाए थे, जिन पर बाद में उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

इस बार के बयान में उन्होंने प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग और पूर्व प्रभारी कुमारी शैलजा का भी उल्लेख किया है।

जिला अध्यक्ष पाठक के अनुसार, बृहस्पति सिंह के बयान से कांग्रेस पार्टी, संगठन सृजन कार्यक्रम, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग और सरगुजा संभाग के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की मानहानि हुई है।

पुलिस को सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह बयान कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावित करता है। शिकायत में मांग की गई है कि बृहस्पति सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

latest news