Hurun Philanthropy List 2025: Shiv Nadar again becomes India’s biggest philanthropist, donates Rs 2,708 crore
नईदिल्ली 8 नवंबर 2025: _शिव नादर_ (80 वर्ष), एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक, ने इस साल *₹2,708 करोड़* का दान करके लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। यह राशि पिछले साल की तुलना में *26 % अधिक* है और हर दिन लगभग *₹7 करोड़* के बराबर है। उनका अधिकांश योगदान _शिव नादर फाउंडेशन_ के माध्यम से शिक्षा, कला‑संस्कृति और सामाजिक विकास के लिए खर्च किया गया है । बता दे कि शिव नादर देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस अरबपति की नेटवर्क की बात करे तो फोर्ब्स के रियल टाइम बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक 34.1 अरब डॉलर हैं।
दूसरे और तीसरे स्थान पर
▪️_मुकेश अंबानी परिवार_ – ₹626 करोड़
▪️_बजाज परिवार_ – ₹446 करोड़
5 वर्ष में चार बार सबसे अधिक दान देने का खिताब बरकरार
पिछले पाँच वर्षों में शिव नादर एवं परिवार ने *चार बार* भारत में सबसे अधिक दान देने का खिताब बरकरार रखा है। फोर्ब्स के रियल‑टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति *$34.1 अर्ब* (लगभग ₹2.8 लाख करोड़) है, जिससे वे देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बनते हैं ।
एचसीएल का संक्षिप्त परिचय
▪️- शिव नादर ने 1976 में पाँच मित्रों के साथ HCL कंपनी स्थापित की थी आज टेक जगत में बड़ा नाम बन चुकी हैं। इस कंपनी की शुरुआत एक गैरेज से की गई थी ,शुरू में कैलकुलेटर व माइक्रोप्रोसेसर बनाते थे।
▪️- HCL Tech का कारोबार आज 60 देशों में फैला है और ग्रुफ में 2,23,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ कार्यरत।
▪️- 2020 में शिव नादर ने चेयरमैन पद छोड़ दिया; उनकी बेटी _रोशनी नादर मल्होत्रा_ ने यह जिम्मेदारी संभाली ।
दान का व्यापक प्रभाव
एडेलगिव‑हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2025 के अनुसार, 2025 में कुल *₹10,380 करोड़* का दान दिया गया, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में *85 %* की वृद्धि दर्शाता है ।








