Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » देश » भीषण आग: कई झोपड़ियां जलकर राख, 15 दमकल गाड़ियों ने किया काबू

भीषण आग: कई झोपड़ियां जलकर राख, 15 दमकल गाड़ियों ने किया काबू

Share:

 

नई दिल्ली 8 नवंबर 2025 : शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे दिल्ली के रोहिणी इलाके में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झोपड़पट्टी में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी, लेकिन कई एलपीजी सिलेंडरों के फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा क्षेत्र धुएँ के गुबार में डूब गया।

दर्जनों झोपड़ियां जलकर पूरी तरह से राख हो गईं, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने के लिए भागदौड़ करते दिखे। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को अलर्ट पर रखा गया, ताकि आग आगे न फैले। DFS के अधिकारी ने बताया कि उनकी टीमें पूरी ताकत से लगी हुई हैं और पुलिस की मदद से भीड़ को दूर रखा जा रहा है, जिससे बचाव कार्य सुचारु रूप से चल सके।

इस घटना में एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक किसी और के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है  ।

 

Leave a Comment