Latest News
: 🚨 मोदी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: 20 जून से पहले फेरबदल संभव, ‘एक व्यक्ति एक पद’ के तहत 2 बड़े मंत्रियों का इस्तीफा तय! गर्मी का टॉर्चर: बच्चों पर भारी पड़ रहा ‘समर डायरिया’, ओआरएस को बनाएं हथियार, लापरवाही पड़ेगी भारी पुणे में जहरीली शराब का तांडव: 15 लोगों की दर्दनाक मौत, मामले की जांच CID को सौंपी गई मेरे यहाँ लाइट नहीं, तो पूरे शहर की बत्ती गुल करो!” साहब का ‘तुगलकी फरमान’, बिजली कर्मी को धमकाने का आरोप कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल की नई पहल: अब घर बैठे कराएं ब्लड टेस्ट, मिलेगी ‘होम ब्लड सैंपल कलेक्शन’ की सुविधा छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक संकट: नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Home » छत्तीसगढ़ » बिलासपुर रेल हादसे के बीच मंत्री का संवेदनहीन व्यवहार, विपक्ष ने सरकार को घेरा

बिलासपुर रेल हादसे के बीच मंत्री का संवेदनहीन व्यवहार, विपक्ष ने सरकार को घेरा 

Share:

 

CG News: बिलासपुर रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक और स्तब्धता में डाल दिया है। हादसे में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। प्रशासन, एनडीआरएफ और रेलवे की रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं।

मंत्री का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

हादसे के कुछ ही घंटों बाद राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे जांजगीर में आयोजित राज्य अलंकरण एवं रजत जयंती कार्यक्रम में मंच पर गीत गाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग मंत्री के इस आचरण को ‘संवेदनहीन’ बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि जब पूरा प्रदेश दुर्घटना के दर्द में है, तब आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री का ऐसा व्यवहार कितना उचित है।

विपक्ष ने सरकार को घेरा

विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह घटना सरकार की संवेदनशीलता और प्राथमिकता पर बड़े सवाल खड़े करती है। सरकार की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। उधर, प्रशासन घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी ला रहा है। हादसे के कारणों की जांच के लिए समिति गठित किए जाने की संभावना जताई जा रही है ।

Leave a Comment