Latest News
सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’
Home » कोरबा » चौक चौराहों में अवैध पोस्टरों की बाढ़, दुर्घटना का बड़ा कारण, सांसद प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की हटाने की मांग

चौक चौराहों में अवैध पोस्टरों की बाढ़, दुर्घटना का बड़ा कारण, सांसद प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की हटाने की मांग

Share:

कोरबा: शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में अवैध पोस्टरों की बाढ़ आ गई है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सांसद प्रतिनिधि  एवं कांग्रेस नेता सुनील जैन ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर इन अवैध पोस्टरों को हटाने की मांग की है।

*यातायात व्यवस्था प्रभावित*

ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी चौक और अन्य प्रमुख स्थानों पर जन्मदिन, त्योहारों और शुभकामना संदेशों के बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। इन बैनरों की वजह से ट्रैफिक सिग्नल साफ दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

*दुर्घटना की आशंका*

टीपी नगर चौक पर सिग्नल न दिखने से दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर विवाद की स्थिति भी बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अनधिकृत बैनर न केवल सड़क की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं बल्कि जनसुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुके हैं।

*नागरिकों की अपील*

जैन सहित  गणमान्य नागरिकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इन बैनरों को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में ऐसी अव्यवस्था रोकने के लिए संबंधित विभाग को सख्त निर्देश जारी किए जाएं। लोगों का कहना है कि चौक-चौराहों की साफ-सुथरी और सुरक्षित व्यवस्था शहर की छवि और यातायात दोनों के लिए जरूरी है।

latest news