Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » विदेश » आयुर्वेदिक इलाज के लिए भारत आए केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

आयुर्वेदिक इलाज के लिए भारत आए केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Share:

नई दिल्ली: केरल में आयुर्वेदिक उपचार कराने आए केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। वह दिल के दौरे के कारण कूथाट्टुकुलम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

*निधन की जानकारी*

पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि ओडिंगा आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में सुबह की सैर कर रहे थे, तभी वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 9:52 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

*पीएम मोदी ने जताया शोक*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ‘महान राजनेता’ और ‘भारत के प्रिय मित्र’ के रूप में याद किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मेरे प्रिय मित्र और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वे एक महान राजनेता और भारत के सच्चे मित्र थे।” मोदी ने कहा कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ओडिंगा से मिलने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा, ”ओडिंगा को भारत, हमारी संस्कृति, मूल्यों और प्राचीन ज्ञान के प्रति गहरा लगाव था। यह भावना भारत-केन्या संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों में झलकती थी।” मोदी ने बताया कि ओडिंगा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली ‘आयुर्वेद’ के प्रशंसक थे और उन्होंने अपनी बेटी के स्वास्थ्य में इसके सकारात्मक प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा था।

*ओडिंगा की भारत यात्रा*

ओडिंगा अपनी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 6 दिन पहले कूथाट्टुकुलम पहुंचे थे। वह आयुर्वेदिक इलाज के लिए भारत आए थे और नियमित रूप से सुबह की सैर करते थे।