Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » Uncategorized » मदकू द्वीप में इको-टूरिज्म परियोजना के लिए निविदा जारी

मदकू द्वीप में इको-टूरिज्म परियोजना के लिए निविदा जारी

Share:

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित मदकू द्वीप को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) मुंगेली ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए निविदा 25 सितंबर को जेम पोर्टल के माध्यम से जारी कर दी गई है। यह कदम हाईकोर्ट के 26 अगस्त 2025 के आदेश के अनुपालन में उठाया गया है।

डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने 23 जुलाई को मदकू द्वीप का दौरा किया था, ताकि पारिस्थितिकी पर्यटन की व्यवहार्यता और पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन किया जा सके। विभाग का उद्देश्य है कि द्वीप क्षेत्र की वनस्पति, जीव-जंतुओं और जैव विविधता को क्षति पहुंचाए बिना सतत विकास सुनिश्चित किया जाए। तकनीकी सलाहकारों की एक टीम ने जैव विविधता और कार्यक्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण किया है, जिसके आधार पर इको-टूरिज्म परियोजना के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।

निगरानी और स्वच्छता

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में दायर शपथपत्र के अनुसार, स्थानीय हितधारकों और मंदिर प्रबंधन समिति के साथ चर्चा के बाद मदकू द्वीप में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक समिति गठित करने पर सहमति बनी है। डीएफओ मुंगेली डीपीआर की प्रगति की नियमित निगरानी करेंगे और जैव विविधता संरक्षण से जुड़ी सभी सिफारिशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट डीएफओ को सौंपेगी, जिसे अगली सुनवाई में हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

Leave a Comment

latest news