नई दिल्ली: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सीनियर ऑब्जर्वर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और कांग्रेस के सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बता दे कि कांग्रेस पार्टी इन तीनों नेताओं के अनुभव को देखते हुए बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं इसमें छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का नाम भी शामिल किया गया हैं। यह लिस्ट कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।
गौरतलब है कि बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड पर नजर आ रही है। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार बिहार सहित पूरे देश में बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरने में जुटी हुई है।
41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर भी नियुक्त
AICC ने इन 3 सीनियर लीडर्स के अलावा सभी जिलों के लिए 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनिल चौधरी, बी.वी. श्रीनिवास, जयसिंह अग्रवाल, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनिल चोपड़ा आदि शामिल हैं।
देखें सूची











