Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » रायपुर » बिलासपुर » एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ मनाया गया स्वच्छ भारत उत्सव

एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ मनाया गया स्वच्छ भारत उत्सव

Share:

बिलासपुर छत्तीसगढ़: एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के नेहरू शताब्दी नगर स्थित गांधी उद्यान में पूज्य बापू महात्मा गाँधी के 156 वीं जयंती के अवसर पर मुख्य अथिति अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक(एचआर) श्री बिरंची दास, निदेशक तकनीकी(योजना एवं परियोजना ) श्री आर.सी.महापात्रा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री हिमांशु जैन, विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में गांधी जी की प्रतिमा पर फूलमाला, पुष्प अर्पित कर आदरांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएमडी एसईसीएल द्वारा उपस्थितों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया ।


विदित हो कि एसईसीएल द्वारा विशेष अभियान 5.0 के प्रारम्भिक चरण में 15 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, परिसरों, नदियों को साफ करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाए गए। इस दौरान मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों में सफाई मित्रों के सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया ।
आज आयोजित स्वच्छता शपथ के साथ हीं एसईसीएल में स्पेशल कैंपेन 5.0 की शुरुआत हो रही है जो 31 अक्टूबर तक चलेगी ।

latest news