Latest News
FIFA World Cup 2026: इक्वाडोर का ऐतिहासिक धमाका! 4 बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से चटाई धूल सियासी जंग का सुखद अंत: राहुल गांधी ने जताया खेद, शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने वापस लिया मानहानि का केस वो अपनी तेरहवीं की रात जिंदा घर लौटा! पुलिस और परिवार को चकराया बदलते मौसम और प्रदूषण में वरदान है यह ‘जादुई’ देसी ड्रिंक, छाती में जमा कफ और गले की खराश होगी छू-मंतर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ की सियासत में रावण की एंट्री: टीएस सिंहदेव का रेणुका सिंह के बयान पर समर्थन

छत्तीसगढ़ की सियासत में रावण की एंट्री: टीएस सिंहदेव का रेणुका सिंह के बयान पर समर्थन

Share:

 

CG News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा विधायक रेणुका सिंह के विवादित बयान का समर्थन किया। रेणुका सिंह ने सोनहत में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा था कि “सरकार में भी रावण है”। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बवाल मच गया था।

टीएस सिंहदेव का बयान
टीएस सिंहदेव ने कहा कि रेणुका सिंह की बात बिल्कुल सही है कि अच्छाई और बुराई हर व्यक्ति में होती है। उन्होंने कहा, “प्रभु राम और रावण का एक समयकाल था, वह समाप्त हो गया। आज प्रासंगिक यह है कि हमारे भीतर अच्छाई और बुराई का संघर्ष लगातार चलता रहता है।” सिंहदेव ने आगे कहा कि हर व्यक्ति अपने भीतर की बुराई को जीतने का प्रयास करता है और गुण और अवगुण हर जगह विद्यमान रहते हैं।

राजनीतिक हलकों में बहस
इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। एक ओर भाजपा विधायक के बयान की आलोचना हो रही थी, तो दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता का समर्थन नया सियासी मोड़ ले आया है। अब देखना यह है कि आगे इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया होती है और इसका राजनीतिक लाभ किसे मिलता है ।

Leave a Comment