Latest News
रेलवे की बड़ी कामयाबी: चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नई लूप लाइन शुरू, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी मुक्ति राशन वितरण में गेम चेंजर बनेगा SARTHAK-PDS फेज-2, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का जताया आभार। दीदी की ‘नाव’ से भगवा ‘जहाज’ की ओर दौड़! चुनावी हार के बाद TMC सांसदों को अचानक याद आया ‘कमल का फूल’ न्याय के बदले मिला आरोप! 23 किलो चांदी लेकर चले व्यापारी की व्यथा सुन कोरबा में फूटा गुस्सा मिशन बिलासपुर: भूपेश बघेल ने आरएसएस, भाजपा और कथावाचकों को एक साथ लपेटा, छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई केरल में सियासी भूचाल: ED की रेड के बाद तनाव, विजयन का राहुल गांधी और BJP पर तीखा हमला
Home » छत्तीसगढ़ » जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात गांजा तस्कर की पचास लाख की संपत्ति फ्रीज, SSP ने कहा कुछ और गांजा तस्कर भी पुलिस के निशाने पर

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात गांजा तस्कर  की पचास लाख की संपत्ति फ्रीज, SSP ने कहा कुछ और गांजा तस्कर भी पुलिस के निशाने पर

Share:

छत्तीसगढ़ न्यूज: जशपुर पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रोहित यादव की अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति, जिसमें मकान, गाड़ी और अन्य वाहन शामिल हैं, को SAFEMA कोर्ट मुंबई के आदेश पर फ्रीज कर दिया गया है। इस संपत्ति की कीमत लगभग 50 लाख 64 हजार 653 रुपये है।

*रोहित यादव के खिलाफ कार्रवाई*

रोहित यादव के खिलाफ यह कार्रवाई जशपुर पुलिस के ऑपरेशन आघात के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है। रोहित यादव आदतन गांजा तस्कर है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज किए गए हैं।

*पहले भी हुई है कार्रवाई*

जशपुर पुलिस ने इससे पहले मार्च 2025 में कुख्यात तस्कर हीराधर यादव के खिलाफ SAFEMA के तहत कार्रवाई की थी। हीराधर यादव की 1 करोड़ 38 लाख 82 हजार 134 रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया था।

*जशपुर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी: SSP 

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में अब तक दो कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव व हीराधर यादव की संपत्ति को SAFEMA कोर्ट के माध्यम से फ्रिज कराया गया है,दोनो ही प्रकरणों में एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल ने अत्यंत प्रोफेशनलिज्म का परिचय देते हुए, अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कुछ और गांजा तस्कर भी जशपुर पुलिस के निशाने पर हैं। SSP ने कहा,  गांजा तस्करी रोकने पुलिस की यह कठोर कार्यवाही है, गांजा का व्यापार करने वाले तस्करों को स्पष्ट संदेश है कि, वे तस्करी छोड़ दे अन्यथा उनके द्वारा कमाई गई अवैध  संपत्ति पर, इस प्रकार की कार्यवाही होती रहेगी।

Leave a Comment