कोरबा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान भवानी मंदिर पहुंच कर मां भवानी के दर्शन किए साथ ही परिसर स्थित कौशल्या धाम में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्य की सुख-शांति एवं प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुछ देर कथास्थल पर रुके और रामकथा का श्रवण किया। यह भेंट धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।








