Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़:मुख्य सचिव अमिताभ जैन के अंतिम कार्य दिवस पर मातहत अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़:मुख्य सचिव अमिताभ जैन के अंतिम कार्य दिवस पर मातहत अधिकारियों के तबादले

Share:

 

रायपुर छत्तीसगढ़:मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आज अंतिम कार्य दिवस को देखते हुए उनके कार्यकाल में अब तक कार्यरत रहे मातहत अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश अधिकारी लगभग पौने पांच वर्ष तक सीएस ऑफिस में जैन के साथ कार्यरत रहे हैं।

तबादले के मुख्य बिंदु:

– पूनम सोनी का तबादला: जीएडी ने आदेश जारी कर सीएस ऑफिस में ओएसडी रहीं पूनम सोनी का तबादला ओएसडी कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया है। हालांकि सीएस ऑफिस से उन्हें कार्यमुक्त करने का निर्णय नए मुख्य सचिव लेंगे।
– नए मुख्य सचिव: विकास शील कल से अपना कामकाज शुरू करेंगे। वह पूर्व में फूड, स्वास्थ्य और मार्कफेड में एमडी भी रहे हैं।
– पुराने निज सहायक और स्टाफ ऑफिसर: उनके पुराने निज सहायक और स्टाफ ऑफिसर सीएस ऑफिस में नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं।

परंपरा और बदलाव:

परंपरा है कि नए मुख्य सचिव अपने विश्वसनीय अधिकारी और कर्मचारियों को नियुक्त करते हैं। इस बदलाव के साथ छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक तंत्र में नई टीम का गठन होने की संभावना है और आगामी दिनों में कई अन्य अधिकारियों के तबादले भी हो सकते हैं ।