Latest News
## असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के वक्त हुआ धमाका वाह रे सिस्टम! ‘चांदी’ की जगह ‘गिलट’ की पायल: बेटियों को मिला ‘सस्ता’ आशीर्वाद, विभाग ने मारी ‘महंगी’ पलटी! क्रिकेट से 9 गुना अमीर है फुटबॉल! फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी देख उड़ जाएंगे होश, हारने वाले पर भी होगी नोटों की बारिश पराग तिवारी नहीं रहे..आज अंतिम संस्कार  बदमाशों के हौसले बुलंद: ASI के बेटे की मौत के बाद सुलग रहा कोरबा, अपराधियों को किसका संरक्षण? जनता पूछ रही सीधे सवाल! छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सीएम साय को पत्र लिख कांग्रेस पर साधा निशाना
Home » कोरबा » KORBA :गरबा पंडाल के बाहर चाकू लहराने का मामला दर्ज,नशे में थे शरारती तत्व

KORBA :गरबा पंडाल के बाहर चाकू लहराने का मामला दर्ज,नशे में थे शरारती तत्व

Share:

KORBA: कोरबा के सिविल लाइन रामपुर थाना अंतर्गत शिवाजी नगर कालोनी में गरबा पंडाल के बाहर चाकू लहराते हुए मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

घटना के मुख्य बिंदु:

पीड़ित: आयुष अग्रवाल पिता रजनीश अग्रवाल, 31 वर्ष, निवासी MIG 49 शिवाजी नगर कोरबा।

 आरोपी: मितेश केंवट, संतोष तिवारी, चंद्रपाल और अन्य साथी।

घटना: जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 28 सितम्बर के रात्रि लगभग 12:45 बजे की हैं बताया जा रहा हैं कि मैदान के सामने स्थित भाटिया स्टोर शिवाजी नगर गरबा पंडाल में आरती होने के पश्चात 12:45 रात्रि बजे पण्डाल के बाहर कालोनी के ही LIG 194 निवासी मितेश केवट अपने साथी संतोष तिवारी, चंद्रपाल के साथ कुछ अन्य युवक शराब के नशे में धारदार चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले से गाली- गलौच करते घूम रहे थे। उसी समय गरबा समिति का सह कोषाध्युक्ष आयुष अग्रवाल अपनी मां को घर छोड कर वापस आ रहा था तभी मैदान के सामने स्थित भाटिया स्टोर के पास उसे घेर लिया और जेब में रखे चाकू से मारने की कोशिश की। आयुष ने उसके हाथ को पकड़ कर मोड़ दिया तभी भाजपा नेता वैभव शर्मा ने चाकू को छीन लिया। हल्ला होने पर गरबा कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य दौड़ कर वहां पहुंचे और बीच बचाव किया। इसी बीच कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ भी शरारती युवकों ने  झूमा झटकी करते हुए मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
आयुष अग्रवाल की रिपोर्ट पर मितेश केंवट, संतोष तिवारी, चंद्रपाल एवं अन्‍य साथी के विरुद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट, 126, 296, 3(5) 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गरबा पंडाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों

Leave a Comment

latest news