लासपुर छत्तीसगढ:
बिलासपुर छत्तीसगढ़: बिलासपुर पुलिस विभाग के आरक्षक स्वर्गीय रामनारायण सिंह के परिवार को बड़ा सहारा मिला है। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले आरक्षक की पत्नी श्रीमती पूनम सिंह ठाकुर को सोमवार को पुलिस विभाग और एसबीआई की ओर से एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया।
कैसे मिला यह चेक?
आरक्षक रामनारायण सिंह की 5 अप्रैल 2025 को ग्राम सेंदरी, थाना कोनी क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस विभाग और एसबीआई ने संयुक्त रूप से उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। पुलिस विभाग और एसबीआई के बीच हुए एमओयू के तहत, किसी पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर नॉमिनी को अधिकतम 1 करोड़ रुपए का दावा मिलता है।
क्या है पुलिस सैलरी पैकेज (PSP)?
पुलिस सैलरी पैकेज एक योजना है जिसके तहत पुलिसकर्मियों को सड़क दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत, मृतक आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
चेक प्रदान करने के दौरान
एसएसपी रजनेश सिंह और भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने मिलकर मृतक आरक्षक की पत्नी पूनम सिंह ठाकुर और बेटे सुरेंद्र सिंह ठाकुर को 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा अपने कर्मियों के परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी हर संभव मदद करेगा ।








