Latest News
कर्नाटक में ‘पावर शिफ्ट’: सिद्धारमैया का इस्तीफा, अब डीके शिवकुमार संभालेंगे कमान : 🥭 ओडिशा के किसान ने उगाया दुनिया का सबसे महंगा ‘मियाज़ाकी आम’, कीमत ₹3 लाख किलो; अब चोरी के डर से पेड़ के नीचे सोने को मजबूर! मरवाही गोबर घोटाला: तत्कालीन रेंजर खैरवार निलंबित, SDO के जाली दस्तखत कर तत्कालीन DFO ने दी थी 14.77 लाख के भुगतान को मंजूरी रेलवे की बड़ी कामयाबी: चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मड़वारानी स्टेशन पर नई लूप लाइन शुरू, ट्रेनों की लेटलतीफी से मिलेगी मुक्ति राशन वितरण में गेम चेंजर बनेगा SARTHAK-PDS फेज-2, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का जताया आभार। दीदी की ‘नाव’ से भगवा ‘जहाज’ की ओर दौड़! चुनावी हार के बाद TMC सांसदों को अचानक याद आया ‘कमल का फूल’
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर और बिलासपुर में रेड

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर और बिलासपुर में रेड

Share:

 

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह रायपुर और बिलासपुर में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। इस बार ईडी का फोकस रियल एस्टेट और कारोबारी जगत से जुड़े नामी समूहों पर रहा।

कहां-कहां हुई छापेमारी
रायपुर में रहेजा ग्रुप: ईडी की टीम ने जवाहर मार्केट क्षेत्र स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और दफ्तर पर छापा मारा। अधिकारियों ने घर और ऑफिस में मौजूद वित्तीय दस्तावेज, लेन-देन की फाइलें और डिजिटल डेटा खंगालना शुरू किया।
– बिलासपुर में मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप: ईडी की टीम ने क्रांति नगर क्षेत्र में मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने घर और ऑफिस की गहन तलाशी ली।

क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, इन रियल एस्टेट और कारोबारी समूहों के वित्तीय लेन-देन, टैक्स कंप्लायंस, और कथित हवाला नेटवर्क की जांच की जा रही है। काले धन के निवेश, बेनामी संपत्ति, और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं पर नजर है।

ईडी की कार्रवाई पर अपडेट
– ईडी की ओर से इस रेड को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
– छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई बीते कुछ महीनों से लगातार जारी है। इससे पहले भी राज्य के कई प्रभावशाली नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख कारोबारियों पर छापेमारी हो चुकी है ।

Leave a Comment