Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » जागे कांग्रेसी: त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

जागे कांग्रेसी: त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

Share:

KORBA Chhattisgarh: कोरबा में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही जर्जर सड़कों को लेकर आम जनता और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। इसी समस्या को देखते हुए कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

*सड़कों की खराब स्थिति*

कांग्रेस नेताओं ने कहा नगर पालिक निगम क्षेत्र की सड़कें बारिश से पहले ही खराब हो चुकी थीं और अब उनकी हालत और भी खराब हो गई है। छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ ओवरलोड गाड़ियों के लगातार चलने से ये सड़कें और भी दयनीय स्थिति में पहुँच गई हैं। इन गड्ढों वाली सड़कों पर पैदल चलना और वाहन चलाना मुश्किल हो गया है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज़्यादा परेशानी हो रही है।

*त्योहारों के दौरान बढ़ सकती है परेशानी*

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोरबा शहर और आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। त्योहारी सीजन, जैसे दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान, इन सड़कों पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और भी ज्यादा होगा।

*नेताओं की मांग*

नेताओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में कोरबा सांसद के प्रतिनिधि दिनेश सोनी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल और पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल शामिल थे ।

latest news