Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » धर्म » गुरु तेग बहादुर साहिब की 350 वीं शहीदी शताब्दी पर निकली धार्मिक यात्रा “हिंद दी चादर ” गुरुवार को कोरबा पहुंचेगी,नगर कीर्तन होगा

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350 वीं शहीदी शताब्दी पर निकली धार्मिक यात्रा “हिंद दी चादर ”  गुरुवार को कोरबा पहुंचेगी,नगर कीर्तन होगा

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़): सिख पंथ के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहीदी शताब्दी के पावन अवसर पर एक राष्ट्रीय पावन धार्मिक यात्रा ” हिंद दी चादर ” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा गुरु साहिब के अमर संदेश “धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और शांति के प्रसार” को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।विभिन्न राज्यों से होते हुए यह यात्रा 18 सितंबर को कोरबा पहुंचेगी।यात्रा को ले कर समस्त सिख समाज यहां तैयारी में जुटा है।गुरुद्वारा परिसर में सुसज्जित पंडाल बनाया जा रहा है,जहां यात्रा में शामिल पवित्र पालकी को दर्शनार्थ रखा जाएगा।इस दिन नगर कीर्तन शोभायात्रा व संगत भी होगी।

यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है…

<> यात्रा आरंभ: यह यात्रा 21 अगस्त 2025 को श्री गुरुद्वारा डुबरी साहिब, असम से शुरू हुई।

यात्रा मार्ग: यह यात्रा पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के ऐतिहासिक गुरुद्वारों और पवित्र स्थलों से होकर गुजरेगी।

<;>कोरबा आगमन: यह पावन यात्रा 18 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर पहुँचेगी। यहाँ नगर कीर्तन और गुरमत समागम के दौरान संगत द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जाएगा।

<> समापन: यात्रा का समापन 23 नवंबर 2025 को आनंदपुर साहिब, पंजाब में एक महान समागम के साथ होगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर, आयोजकों ने पूरे देश की संगत से विनम्र अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाएँ।