Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में पुजारियों और भागवताचार्यों के लिए ऐतिहासिक फैसला

छत्तीसगढ़ में पुजारियों और भागवताचार्यों के लिए ऐतिहासिक फैसला

Share:

 

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षकों के लिए एक नई ऐतिहासिक पहल की गई है। राजधानी रायपुर में आयोजित चतुर्वर्णार्थ धर्म स्तंभ काउंसिल की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी पुजारी, पुरोहित और भागवताचार्यों को अब दिल्ली मॉडल की तर्ज पर प्रतिमाह 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।खाद्य

बैठक की अध्यक्षता नागा संत हरिशंकर दास ने की। उन्होंने कहा कि पुजारी और भागवताचार्य सिर्फ मंदिर और अनुष्ठानों के संरक्षक नहीं हैं, बल्कि वे समाज की आस्था और संस्कृति के दीपस्तंभ हैं। ऐसे में उनका सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है।

इस फैसले से छत्तीसगढ़ में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को नई ऊर्जा और स्थिरता मिलने की उम्मीद है। धार्मिक संगठनों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे धर्म और आस्था की मजबूती के लिए सराहनीय कदम बताया है।